Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

लखनऊ 02 नवंबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर उन्हें आर्थिक राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं को हर महीने 4 हजार रुपये और सहायिकाओं को 2 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी कर्मियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उन्हें परिवार सहित प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा सकेगा। इसके अलावा आंगनवाड़ी कर्मियों को अब दो के स्थान पर तीन साड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने की व्यवस्था की गई है। इस योजना पर सरकार करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

आंगनवाड़ी व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 1,23,398 स्मार्टफोन दिए गए थे। इसके बाद रिप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत 69,803 अतिरिक्त स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए। इनकी मदद से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियां ऑनलाइन दर्ज करने में सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका को बच्चों के भविष्य की नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की है। सरकार की ओर से बताया गया कि कोरोना काल के दौरान भी इन कर्मियों ने गांव-गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग और संक्रमित लोगों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आर्थिक सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में 1,75,982 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,70,656 सहायिकाएं कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि और कैशलेस उपचार की सुविधा से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री ने मानदेय वृद्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हर महीने 4 हजार रुपये अतिरिक्त मिलने से घर के खर्च और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं सीमा ने कहा कि परिवार को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना भी बड़ी राहत है। बीमारी के समय आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिवारों को इससे मदद मिलेगी।

सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 हजार रुपये और सहायिकाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। अब कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 6 हजार रुपये हो गया है। इस तरह वर्ष 2017 की तुलना में दोनों श्रेणियों के मानदेय में चार गुना वृद्धि हुई है। मानदेय बढ़ने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा और कार्य सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की आंगनवाड़ी कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page