सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 अगस्त। कस्बा में श्रावण मास के पवित्र पावन माह में अवैध रूप से गली मुहल्लाें में संचालित मीट की दुकानों पर जिंदा बेजुवान मुर्ग़ा की सप्लाई आपूर्ति करते हुए एक ई रिक्शा टिर्री सहित चालक को हिंदूवादियों ने मौके पर पकडकर कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपर्द कर दिया।पुलिस ने हिरासत में लिए गए ई रिक्शा ट्रिरी चालक को हिन्दूवादी संगठन के एक पदाधिकारी के द्वारा लिखित तहरीर दिए जाने के बाद भी कोतवाली से बिना किसी कार्रवाई के ही हिदायत देकर छोड दिया।हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी के द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।उत्तर प्रदेश में वर्तमान में श्रावण मास के पवित्र पावन मास में कावंडियो के आगमन को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में मांस मीट बिक्री पर पूर्ण तह बंद रहने आदेश जारी किए है। जिला प्रशासन ने भी सरकार के मुखिया के आदेश का पालन करते हुए जनपद भर में मासाहार नॉनवेज वस्तु की बिक्री व बेजुवान जानवरों की बलि कटान कर अवैध रूप से मीट की बिक्री बंद रहने के निर्देश दिए गए थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन के मुखिया जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी कस्बा में विशेष समुदाय वर्ग के लोगों के द्वारा आदेश व नियमों का खुलकर उल्लंघन करते हुए जमकर कस्बा के गली मुहल्लों में अपने अपने घर आवासों पर अवैध रूप से बेजुवान जानवरों की हत्या कर मांस गोश्त की बिक्री की जा रही है।थाना हसायन कोतवाली स्थित कस्बा के वार्ड संख्या एक के मोहल्ला जाटवान स्थित एक मोहल्ला कुरैशियान गली में श्रावण मास में जिंदा बेजुवान मुर्गा की सप्लाई आपूर्ति लेकर आए एक ट्रिरी ई रिक्शा चालक को हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पकड लिया।वार्ड संख्या दस के रहने वाले एक युवक अनमोल गुप्ता राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि सावन मास के पवित्र माह में शासन के द्वारा जीवित जिंदा व मुर्गा मीट की बिक्री पर रोक के आदेश हैं।इसके चलते एक टिर्री संख्या UP86AT5607 पर एक युवक कस्बा में मुर्गा की सप्लाई कर रहा है।जिसको देखा तो पूछा कि सावन के महीने में मुर्गा क्यों बेच रहा है।तो इसी बात को लेकर टिर्री चालक से कहासुनी हो गई।हम इस युवक को पकड़कर व टिर्री ई रिक्शा को पकड़कर थाने लाए हैं।उक्त युवक ने बताया कि दो नामजद व कुछ अन्य लोगों को उसने जिंदा मुर्गा बेचा है।उक्त प्रकरण के मामले की कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा दो तरह के बयान देते हुए सुनाई दिए।कोतवाली प्रभारी ने पर्सनल मोबाइल कॉल नंबर पर की गई फोन कॉल पर पहले बताया कि मुर्गा सप्लाई करते हुए नही बल्कि खाली मुर्गे के जाल रखे हुए ट्रिरी पकडी गई थी।खाली मुर्गा के जाल सहित ट्रिरी पकडने वाले युवक ने बताया गया कि कस्बा में गली मुहल्लों में मुर्गा बेंचा गया है।जब मैने वहां पर जांच कराई तो कस्बा में नॉनवेज की कोई वों नही है।उन्हाने कहा कि अगर कही बिक रहा हो तो मुझे बता दीजिए।जब कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो कोतवाल ने बताया कि उस ट्रिरी वाले पर क्या कार्रवाई होगी।वह तो सप्लाई कर रहा है उसका तो काम वह कोई बेंच थोडे ही रहा या फिर काट थोडे ही रहा है।`
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में
September 25, 2026
अनंत चतुर्दशी पर जैन मंदिरों में चढ़ाया
September 25, 2026
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों
September 25, 2026
घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला,
September 25, 2026
डेयरी पर दूध देने गए युवक पर
September 25, 2026
ऑपरेशन क्लीन के तहत 11 वाहनों की
September 25, 2026
हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांजा के साथ
September 25, 2026
Weather
Hathras
6:54 pm,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









