Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। विकासखंड क्षेत्र के हसायन सलेमपुर इन्द्रनगर सिकतरा  महासिंहपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव इन्द्रनगर सिकतरा के माजरा गांव निजामतपुर के बाहर प्राथमिक विद्यालय स्थापित है।प्राथमिक विद्यालय के परिसर में विद्यालय अवकाश हो जाने के बाद विद्यालय परिसर की छत पर पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय लिखे हुए शब्द से ऊपर जाति का नाम लेकर अनुचित शब्द लिख दिए।सुबह प्रधानाध्यापक अशोक कुमार जब प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए पहुंचे।तो विद्यालय के गेट पर लगा हुआ ताला खोलते ही प्राथमिक विद्यालय लिखे कमरे की दीवार पर एक जाति विशेष वर्ग के नाम पर अनुचित शब्द लिखे हुए दिखाई दिए।तो प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने आसपास रहने वाले परिवार के सदस्यों और उनके बच्चों से जानकारी करते हुए अनुचित शब्द प्राथमिक विद्यालय भवन पर लिखे जाने के बारें में डायल एक सौ बारह पुलिस को मोबाइल दूरभाष फोन से जानकारी दी।प्रधानाध्यापक के द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त होने के बाद मौके पर डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पडताल कर छानबीन करते हुए प्राथमिक विद्यालय के आसपास खडे और बैठे होने वाले फालतू लोगों से अनुचित शब्द लिखे जाने के बारें में जानकारी की।किसी भी ग्रामीण युवक ने अनुचित शब्द लिखे जाने के बारें में कोई जानकारी नही दी।तो पुलिस टीम के सदस्य ग्रामीण युवकों को प्राथमिक विद्यालय के आसपास खडे और बैठे हुए दिखाई दिए जाने पर चेतावनी देकर हटा दिया।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय भवन पर लिखे अनुचित शब्द पर सफेद रंग से पुताई कर छिपा दिया।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बंद होने पर गांव के युवक व बच्चे विद्यालय भवन व परिसर में घुसकर कभी दिव्यांग रैंप के साथ आएदिन किसी न किसी वस्तु की तोडफोड करते रहते है।आज अनुचित शब्द लिख दिए,जिन्हे सफेद रंग की कलई से रंगवाकर पुताई कराकर मिटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page