Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। कस्बा के नगला रति गडौला मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्यशैली और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर भी तैनात कर्मचारियों ने समय रहते उपचार देने की पहल नहीं की।इस घटना ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।हसायन कस्बा के एक मोहल्ला में हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया।घायल युवक को उसके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।बताया गया कि परिजन घायल युवक को सीएचसी परिसर के प्रवेश द्वार पर छोड़कर घटना की लिखित शिकायत करने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने कोतवाली में चले गए।इस दौरान घायल युवक परिसर में फर्श पर पड़ा रहा,लेकिन वहां मौजूद किसी भी जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मचारी ने तत्काल उसकी सुध लेने या उपचार उपलब्ध कराने की पहल नहीं की।घटना की जानकारी चिकित्सा प्रभारी वरुण चौधरी को दिए जाने के बाद उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि घायल युवक को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद युवक के उपचार की प्रक्रिया शुरू हुई।हालांकि इस घटनाक्रम के दौरान सीएचसी परिसर के दूसरे द्वार के सामने मौजूद कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों पर घायल युवक को नजरअंदाज करने का आरोप है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक परिसर में पड़ा दिखाई देने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए उठाने या तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।घायल मरीज को जमीन पर पडा देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी सामने मौके पर मौजूद होने के बाद भी अपना अपना पल्ला झाडकर इधर उधर खिसक लिए।एक स्वास्थ्य कर्मचारी से घायल युवक को देखने और मदद करने के लिए कहने पर कथित तौर पर उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि “मैंने कोई सीएचसी थोड़ी ही गोद ले रखी है, जिसका काम है वह देखे, अपना-अपना काम करें।”दूसरे स्वास्थ्य कर्मी से कहा तो वह यह कहकर खिसक गए कि मेरे पास सूचना आएगी तब मै मरीज को देखने के लिए जाऊंगा।सीएचसी में लंबे समय से तैनात कुछ नियमित एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर स्थानीय स्तर पर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं।ऐसे में घायल मरीज के प्रति कथित उदासीनता ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती हैं।इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी ने कहा कि वह तो क्षेत्र में शिविर में डयूटी कर रहा हूं।घायल मरीज जमीन पर पडा है तो इसकी मुझे कोई जानकारी नही है।मै अभी सूचित कर घायल मरीज को उपचार की व्यवस्था कराता हूं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवको ने लगाई आम के पेड से फांसी एक की मौत, दूसरा गंभीर गांव में पसरा मातमयुवती को लेकर फरार हुए दोस्त के मामले में दोनों युवकों के नाम सामने आने से थे परेशान, परिजनों की डांट और पुलिस के डर की बात आई सामने
हसायन : कथित लूट की घटना में आया नया मोड़,चालक ने मालिक पर झूठी सूचना दिलवाने का लगाया आरोप,कोतवाली में दी तहरीरडेढ़ लाख रुपए की लूट की सूचना को चालक ने बताया दबाव में दी गई झूठी सूचना,मालिक पर धमकी देने का भी आरोप
हसायन : डेढ़ लाख रुपये की लूट की सूचना निकली झूठी, पुलिस जांच में खुला मामला; दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारीमाल मालिक को रुपये सौंपने के बाद लूट की सूचना देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; थाना प्रभारी बोले- तहरीर मिली है, मामले की पड़ताल जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page