सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। कोतवाली क्षेत्र के कौंडरा नगला विजन मार्ग पर छब्बीस नवंबर दिन गुरूवार की देर शाम एक मैजिक लोडर वाहन सवार चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर डेढ लाख रूपए की नकदी और मोबाइल लूटने की सूचना गुरुवार शाम क्षेत्र में सनसनी फैल गई।कौंडरा-नगला विजन मार्ग पर कथित लूट की सूचना मिलने के बाद हसायन और सिकंद्राराऊ क्षेत्र के व्यापारी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूट की घटना असत्य पाई गई।पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्तियों ने अपने मालिक को रुपए सौंपने के बाद लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया।दोनों युवकों की ओर से मालिक पर जबरदस्ती कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है,जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को बिना किसी वजह के गुमराह कर अफवाहा फैलाने के जुर्म में दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।छब्बीस नवंबर दिन गुरूवार को कोतवाली हसायन पर सिकन्द्राराऊ नगर क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने लूट की सूचना दी थी।लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरि मय पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर छानबीन प्रारंभ कर दी।पुलिस की छानबीन जांच पडताल के दौरान लूट की घटना पूरी तरह से असत्य झूठी पाई गई।पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिकंद्राराऊ निवासी व्यापारी आशू संजय की संजय इंटरप्राइजेज दुकान से तालिब पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद तथा शीलेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी सराय, सिकंद्राराऊ मैजिक लोडर वाहन में छब्बीस नवंबर दिन गुरूवार को हल्दीराम कंपनी की नमकीन लेकर हसायन कस्बे के बाजार में व्यापारी अनुज अग्रवाल पुत्र प्रदीप कुमार अग्रवाल उर्फ पिंकू अग्रवाल की दुकान पर सामान उतारने आए थे।सामान उतारने के बाद दोनों मैजिक लोडर वाहन से सिकंद्राराऊ लौट रहे थे।उन्होने आरोप लगाया गया था कि गुरुवार शाम करीब छह बजे हसायन कस्बे से लगभग एक किलोमीटर आगे कौंडरा-नगला विजन मार्ग पर बंद पड़े मुर्गी फार्म के निकट बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने मैजिक लोडर वाहन को ओवरटेक कर रुकवा लिया।इसके बाद चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर व्यापारी से मिले भुगतान की करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।इस सूचना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हलचल मच गई और कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस की जांच में कथित लूट की सूचना असत्य पाए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।पुलिस उपाधीक्षक सीओं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ अमित पाठक का बयान सामने आने के बाद हसायन कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने रुपए अपने मालिक को दे दिए थे और इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दी गई।मामले में दोनों युवकों की ओर से तहरीर भी प्राप्त हुई है,जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मालिक ने उनसे जबरदस्ती कराई है।कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, मामले से संबंधित तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस यह जांच कर रही है कि घटनाक्रम में वास्तविकता क्या है।दोनों पक्षों के आरोपों और पूरे घटनाक्रम की छानबीन के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवको
November 27, 2026
हसायन : कथित लूट की घटना में
November 27, 2026
हसायन : डेढ़ लाख रुपये की लूट
November 27, 2026
हसायन : प्राथमिक विद्यालय परिसर में अराजक
November 27, 2026
हसायन : सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की
November 27, 2026
हसायन : ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड
November 27, 2026
सिकंदराराऊ : तहसील में चाय के खोखे
November 27, 2026
Weather
Hathras
8:21 pm,
Nov 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










