Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 नवंबर। क्षेत्र के गांव बिसावर में बहुजन समाज पार्टी की जनपरिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बसपा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा को चांदी का मुकुट पहनाया और बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। दोनों नेताओं को साफा पहनाकर, पटका एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनपरिवर्तन यात्रा के दौरान बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जिस तरह का प्यार और सम्मान दिया गया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान और प्यार को केवल चुनाव तक सीमित न रखें, बल्कि आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र की कायाकल्प करने का लक्ष्य उन्होंने निर्धारित किया है और जनता के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करके दिखाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने कहा कि बहन मायावती के शासनकाल में अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष निर्देश दिए जाते थे। उस समय अधिकारी प्रत्येक वर्ग की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते थे और उनका समाधान करने का प्रयास करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में स्थिति इसके विपरीत हो गई है। राज कपूर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था प्रभावित है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई ने गरीब और आम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सचिन पहलवान ने बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, जिलाध्यक्ष राज कपूर सहित अन्य प्रमुख लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जनपरिवर्तन यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page