Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ पति के द्वारा किसी बात को लेकर कहासुनी गाली गलौज मारपीट किए जाने के बाद पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर दी।पुलिस पीडित महिला के आरोपों को लेकर छानबीन कर रही है।राजकुमारी निवासी हैंदलपुर ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कहा कि वह अपनी ससुराल गांव हैंदलपुर को छोडकर कस्बा हसायन के पुरदिलनगर भरतपुर मार्ग पर एक किराए के मकान में रहकर मजदूरी अपना जीवन यापन करती हूं।राजकुमारी ने बताया कि उसके मजदूरी कर अपना जीवन यापन किए जाने के बाद भी उसका पति उसे चैन से जीने नही दे रहा है।राजकुमारी ने अपने पति शैतान सिंह पर गाली गलौज मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page