Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 नवंबर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गाँव पुन्नेर में रविवार पन्द्रह नवम्बर को सुबह करीब साढे बजे एक व्यक्ति अधेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है।गांव पुन्नेर में वामन वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की घटना के बाद गांव के ग्रामीणों में हडकंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली हाथरस जंक्शन की पुलिस व फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान किशन पाल पुत्र राम सहाय उम्र करीब वामन वर्ष के रूप में हुई है।मृतक व्यक्ति फेवरीकेशन बैल्डिंग का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था।मृतक की पहली पत्नी नेहा देवी की मौत करीब अठारह वर्ष पहले हो गई थी।जिस पर दो लड़के थे,बाद में मृतक ने उडीसा की रहने वाली महिला ममता से करीब सोलह वर्ष दूसरी शादी की थी।जिस पर एक लडका व एक लड़की है।मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड गया है।करीब पांच दिन पहले परिवार में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी और लडाई झगड़ा हो गया था।सुबह करीब साढे छह बजे घर से मृतक के परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज सुन पडोसी घर पर पहुचे।तो देखा कि मृतक किशनपाल जमीन पर पडा हुआ था और उसकी पत्नी ममता उसके पास बैठकर रो रही थी।मकान के गाटर पर लगे पंखे के कुंदा पर एक कपडा लटका हुआ था।गाँव में व्यक्ति की मौत की सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व फोरेंसिक टीम गाँव पुन्नेर में मौके पर पहुचीं।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी ममता को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।इस संबंध मं कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page