Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर । कोतवाली क्षेत्र के जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बरसौली में मंगलवार दस नवंबर को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बुधवार ग्यारह नवंबर को विवाहिता के परिजनों को विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष से परिजन विवाहित के ससुराल जाने के बजाए सीधे कोतवाली पहुंचे।विवाहिता के मायके पक्ष के (परिजन)लोग विवाहित के ससुराल पहुंचने के बजाए कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।मृतक विवाहिता के परिजनों में शामिल भाई ने कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर पर घटना की लिखित तहरीर देने के बाद भी तहरीर में जहर खिलाकर हत्या करने ससुरालीजनों के खिलाफ दिए गए शिकायत पत्र तहरीर को बदलकर जहर खा लिए जाने की बात लिखकर दिए जाने का आरोप लगाया।मृतक विवाहिता के पिता ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ जहर देकर हत्या कर दिए जाने की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मंगलवार दस नवंबर को एक विवाहित महिला के ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए जाने के दौरान विवाहिता की हालात बिगड गई।विवाहिता की हालात बिगडने के दौरान विवाहिता के ससुरालीजन विवाहिता का उपचार कराए जाने के लिए आगरा चिकित्सक के यहां पर ले गए।जहां पर उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड दिया।विवहिता की मौत की जानकारी होते ही विवाहिता के ससुराल व मायके में हडकंप मच गया।विवाहिता की मौत हो जाने के बाद ससुरालीजन शव को लेकर गांव पहुंच गए।विवाहिता की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया।इधर मृतक विवाहिता के परिजनों को विवाहिता की मौत की जानकारी मिली।तो विवाहिता के परिजन अपनी विवाहित मृतका पुत्री के ससुराल बरसौली जाने के बजाए घटना की जानकारी देने के लिए सीधे कोतवाली पहुंच गए।मृतक विवाहिता की मौत की घटना की जानकारी मिलते ही जरेरा चौकी प्रभारी ने घटना स्थल मृतका विवाहिता के ससुराल में पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नजर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद व मृतका के भाई आबिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला कुम्हारान कस्बा छर्रा जनपद अलीगढ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराते हुए बताया मेरी बेटी नजमा की शादी चौदह वर्ष पहले राज मोहम्मद पुत्र जब्बार निवासी बरसौली के साथ मुस्लिम समुदाय की रीति-रिवाज से हुई थी।शादी के बाद से ही लडका पक्ष मेरी बेटी का उत्पीड़न लगातार करते रहते थे।जिससे मेरी बेटी दो दो साल तक अपने मायके यानि मेरे यहां पर रूककर आती थी।दस नवंबर दिन मंगलवार को ससुराल पक्ष ने जहर दे दिया।और मेरे पास खबर हुई कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है और उसको आगरा एडमिट करा दिया है।लेकिन मुझको खबर हुई है कि मेरी बेटी का देहांत हो गया है।जिसमें ससुराल पक्ष के पति,सास बडा देवर सहित पांच नामजदों ने बेटी के साथ मारपीट जहर देकर मार दिया है। मृतक विवाहिता नजमा के पिता नजर मोहम्मद ने कोतवाली प्रभारी को प्रर्थना पत्र देते हुए कहा कि महोदय मैं घटना की इतल्ला (जानकारी) देने आया हू।मेरी बेटी का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई करे।पुलिस ने मृतका विवाहिता नजमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए भेजा है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि विवाहिता ने कुछ खा लिया था।विवाहिता के ससुरालीजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए जहां पर विवाहिता की मौत हो गई थी।विवाहित के परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।तहरीर में शब्द बदलाव कराए जाने की आरोप वाली बात पर उन्होने कहा कि हमने यह कहा था कि पहले पोस्टमार्टम करा लीजिए जो भी रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तहरीर दी जाएगी उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page