Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 07 नवंबर। शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड पर अलीगढ़ की ओर से आ रही किआ कार और एटा की ओर से आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि किआ कार में दो से तीन लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा देर रात अंधेरे के दौरान हुआ। आशंका जताई जा रही है कि कम दृश्यता के चलते दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख पाए, जिसके कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page