
सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । कस्बा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दीपोत्सव के पंच दिवसीय पर्व के दूसरे दिन शनिवार सात नवंबर को कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी व अन्य महिला पुरूष पुलिस कांस्टेबल पुलिस कर्मी भी सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन विभिन्न बाजारों में निगरानी करते हुए सतर्क दिखाई दिए।दीपोत्सव के पर्व के दूसरे दिन कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा भी पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के मुख्य बाजार के साथ साथ कस्बा के अन्य विभिन्न मार्ग पुरदिलनगर भरतपुर रोड,गडोला मार्ग,अंडौली तिराहा,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग के अलावा नगला रति तिराहा,नगला रति रेलवे फाटक,जलेसर रोड,जरेरा,भैंकुरी,बस्तोई के बाजार में पैदल चलकर पद भ्रमण कर बाजार में गश्त करते हुए सघन निगरानी चैकिंग भी की गई।त्यौहार पर पुलिस की सक्रियता को देख वाहन चालक भी इधर उधर से आते जाते दिखाई दिए।





