सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला दखल में बुधवार चार नवंबर की देर रात को विशेष समुदाय के एक युवक के साथ कस्बा के एक अन्य दूसरे मोहल्ला के रहने वाले एक अन्य दूसरे समुदाय के युवक से आपस में किसी प्रकरण को लेकर वाद विवाद हो गया।दो अलग-अलग जाति विशेष समुदाय के दो युवको के बीच हुई कहासुनी के दौरान विशेष समुदाय के युवक के साथ दूसरे मोहल्ला के युवको ने घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीड़ित विशेष समुदाय के युवक ने डायल एक सौ बारह पर पुलिस को घटना की जानकारी देकर अवगत कराया।तो डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने शिकायत कर्ता युवक को ही हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया।इसी प्रकरण के दौरान कोतवाली पुलिस ने रात में दबिश देकर एक बेगुनाह युवक को उसके घर में लगी निर्जीव स्तर की काठ की वस्तु को धक्का मारकर तोडकर हिरासत में ले लिया।कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट झगडा करने की घटना को अंजाम देकर रात के अंधेरे में फरार हुए युवकों को हिरासत में भी नही ले पाई।मोहल्ला दखल के रहने वाले युवक अल्फैज पुत्र अकलीम का बुधवार चार नवंबर की देर रात लगभग आठ बजे अंधेरे में कस्बा के दूसरे मोहल्ला के एक दूध विक्रेता के पुत्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।इस दौरान दोनो युवकों के बीच गाली-गलौज मारपीट हो गई।झगडा गाली-गलौज मारपीट की घटना घटित हो जाने के बाद दूभ विक्रेता के पुत्र ने अपने मोहल्ला में पहुंचकर झगडा होने की जानकारी दी।झगडे की जानकारी मिलते ही दूधिया के पुत्र के पक्ष से तमाम समर्थक साथी युवक अपने हाथों में डंडा लेकर विशेष समुदाय के अल्फैज के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना प्रारंभ कर दिया।दूसरे मोहल्ला से आए युवकों के द्वारा किए जा रहे झगडे की जानकारी डायल एक सौ बारह पुलिस को दे दी।पुलिस के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के युवक रात के अंधेरे में इधर उधर गली मुहल्लो में होकर फरार हो गए।अन्य युवकों के नही मिलने पर डायल एक सौ बारह पुलिस टीम पीड़ित शिकायत कर्ता को ही अपने वाहन में बिठाकर कोतवाली छोड आई।जहां पर पुलिस ने युवक को हिरासत में बिठा लिया।इसी प्रकरण के मामले में रात्रि में पुलिस ने दबिश देकर एक बेगुनाह युवक गफ्फार के घर पर पहुंचकर दबिश दिए जाने के दौरान गफ्फार के घर में लगी काठ की निर्जीव वस्तु किवाड में धक्का देकर किवाड को तोड़कर गफ्फार को भी कोतवाली ले गए।झगडे की जानकारी के बाद एक पक्ष से शिकायत कर्ता पीड़ित युवक और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिए जाने के बाद फैसला का प्रयास किए जाने लगे।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने मनीष चिकारा ने बताया कि दोनो पक्ष के युवकों के बीच फैसला हो गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
बाथरूम जाते समय छत से गिरी 68 वर्षीय वृद्धा, मौत
November 5, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
November 5, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : गाली देने से मना करने
November 5, 2026
बाथरूम जाते समय छत से गिरी 68
November 5, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में चार
November 5, 2026
जुकाम-खांसी से पीड़ित एक माह के आरव
November 5, 2026
सादाबाद : मकान में लगी आग, दंपति
November 5, 2026
सादाबाद : झागयुक्त, बदबूदार पानी की सप्लाई
November 5, 2026
सादाबाद : कस्बे के प्रमुख चौराहों पर
November 5, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
Nov 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







