Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द वार्ड संख्या तीन में एक विशेष समुदाय के परिवार की एक युवती के  द्वारा दूसरे समुदाय के एक परिवार के एक युवक से काफी दिनों पहले प्रेम विवाह कर लिए जाने के बाद युवती के घर से प्रेमी के साथ चले जाने के बाद मोहल्ले के ही विशेष समुदाय के ही कुछ युवक युवती के भाईयों को देखकर टीका टिप्पणी किए जाने का विरोध किए जाने को लेकर जमकर झगडा हो गया।इसी मोहल्ला के रहने वाले कई सदस्यों वाले बडे परिवार के सदस्यों ने लडकी के घर पर पहुंचकर लडकी के परिवारीजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।मोहल्ला कोलियान खुर्द में रहने वाले विशेष समुदाय के एक परिवार की एक युवती के द्वारा अपने घर के सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के परिवार के एक युवक के साथ कई माह पहले शादी कर ली थी।पडोसी युवक के साथ शादी कर चले जाने के काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद विशेष समुदाय के ही एक परिवार के कुछ युवाओं के द्वारा लडकी के परिवार के सदस्य भाईयों पर लडकी को कस्बा में ही रखे जाने की बात कहते हुए टीका टिप्पणी कर दी।टीका टिप्पणी किए जाने को लेकर एक बार तीन नवंबर दिन मंगलवार की रात को भी विशेष समुदाय वाले लडकी पक्ष के भाईयों के साथ ही विशेष समुदाय के ही एक अन्य दूसरे परिवार के युवाओं के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।दूसरे दिन बुधवार चार नवंबर की रात को फिर से उपरोक्त् नामजद इन्ही युवको के द्वारा युवती के भाईयों पर टीका टिप्पणी किए जाने को लेकर युवती के भाईयों ने विरोध किया।तो नामजद युवकों के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लडकी के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा से हमला बोलकर झगडा करना प्रारंभ कर दिया।झगडा के दौरान हमलावर युवक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित परिवार के सदस्यों के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।झगडे के दौरान किसी भी सदस्य के खुली चोट नही आई है।इस घटना के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page