Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछाैंती के निकट जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने युवकों के कब्जे से वामन ताश के पत्ते, चार सौ पचास रुपये नकद,एक खाली ताश का पैकेट और जुआ खेलने में इस्तेमाल किया गया सफेद गमछा बरामद किया है। सलेमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनु यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने,अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे।इसी दौरान नगला रति-हसायन मार्ग पर गांव पिछौती के पास मुखबिर से सूचना मिली कि आगे बंद पड़े एक ईंट भट्टे पर कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रेम कुमार पुत्र रघुवीर सिंह,विनोद कुमार पुत्र उदय सिंह तथा नीरज कुमार पुत्र वीरपाल,निवासी गांव मोहनपुर बताए।पुलिस ने मौके से कुल वामन ताश के पत्ते,जुए की फड़ पर रखे चार सौ पचास रुपए नकद,एक खाली ताश का पैकेट और सफेद गमछा बरामद किया।पुलिस ने बरामदगी की वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य के माध्यम से की तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को दोपहर करीब साढे तीन बजे हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा तेरह सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनु यादव, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल मोनित एवं कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page