सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 नवंबर। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले दो 33/11के.वी. विद्युत उपकेन्द्रो पर अनुरक्षण कार्य के दौरान नौ फीडरो से जुडे सत्रह गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के.वी.नवीपुर व विद्युत उपकेन्द्र बरवाना पर बुधवार चार नवंबर को अनुरक्षण कार्य के दौरान जलेसर स्थित एक सौ बत्तीस के.वी विद्युत उपकेन्द्र से आ रही तैतीस हजार के.वी.विद्युत हाइटेंशन लाइन का सुबह दस बजे विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी व सहायक अभियंता (ए.ई. हाइडिल) शुभम सिंह ने तैतीस हजार के.वी.विद्युत लाइन के लिए जलेसर विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी. पर पहुंचकर आन लाइन लोकेशन फोटो वीडियो भेजकर शट डाउन लेकर अनुरक्षण कार्य प्रारंभ कराया।अनुरक्षण कार्य के दौरान नवीपुर विद्युत उपकेन्द्र के चार फीडरों से जुडे सत्रह व बरवाना विद्युत उपकेन्द्र के पांच फीडरों से जुडे अठ्ठारह गांवों के अलावा पीटीडब्ल्यू नलकूप ट्यूबवेल संयोजन धारकों की आपूर्ति ठप्प रही।अनुरक्षण कार्य कराए जाने से पूर्व ही मंगलवार को आपूर्ति ठप्प हो जाने के बारे में विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय से उपभोक्ताओ को जानकारी दे दी गई थी।दीपोत्सव के पर्व को लेकर देहात क्षेत्र में इन दिनों घरों व दुकानों की साफ सफाई का कार्य चल रहा है।विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से घर व मकान दुकान की साफ सफाई के कार्य के दौरान उपभोक्ताओ को पेयजल व मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए विद्युत आपूर्ति की कमी महसूस हुई।कृषि कार्य के लिए किसान भी पलेवट व सिचाई कार्य करने के लिए किसान वर्ग के उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पडा।इस संबंध में विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ हाइडिल शुभम सिंह व विद्युत उपकेन्द्र नवीपुर,बरवाना के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के बारे में एक दिन पहले ही उपभोक्ताओ को सूचित कर दिया गया था।दोनो विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण कार्य होने के दौरान वृक्ष की कटाई छटाई का कार्य कराया गया।जिसके कारण आपूर्ति ठप्प रही।अनुरक्षण कार्य व वृक्षों की कटाई छटाई का कार्य सम्पन्न होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
———————————————————————————————————-





