Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 03 नवंबर। बरेली में आयोजित क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर की छात्रा बेबी रानी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए किशोर वर्ग की गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इज्जतनगर, नैनीताल मार्ग, बरेली में किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्रज, मेरठ एवं उत्तराखंड प्रांतों की प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेबी रानी ने अपनी मधुर और प्रभावशाली गायन प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने बेबी रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के आचार्यगण एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के प्रयासों का सुखद परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page