Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 नवंबर। क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में सोमवार दो नवंबर की दोपहर तीन बजे एक तीन वर्षीय बालक की सडक निर्माण के लिए हो रही सडक मार्ग की खदाई कार्य के दौरान सडक मार्ग के सहारे पुलिया निकट बने हुए जलभराव युक्त गहरे गडडे में गिरकर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विकासखंड क्षेत्र के गांव ग्राम पंचायत बसई से गांव गिरधरपुर के लिए जाने वाले लिंक मार्ग पर सडक निर्माण का कार्य चल रहा है।सडक निर्माण कार्य के दौरान सडक के सहारे पुलिया के पास जेसीबी के द्वारा गड्डा बनाकर खोद दिया था ।सडक मार्ग पर गड्डा खोद दिए जाने के दौरान गड्डा में जलभराव होने के कारण देवेन्द्र पुत्र पुष्पेंद्र उम्र तीन वर्ष सोमवार दो नवंबर को घर के सामने खेलने के लिए निकल गया।इस दौरान देवेन्द्र के माता पिता गांव में ही किसी खेत में मजदूरी करने के लिए चले गए थे।गांव में ही सीताराम बाबा के यहां पर प्रसाद वितरण हो रहा था।तभी गांव के ही किसी बच्चे की निगाह सडक मार्ग पर बने हुए जलभराव युक्त गड्ढे में बालक का शव तैरते हुए दिखाई दिया।बच्चे ने जैसे ही बालक देवेन्द्र का शव गड्डे में पडा हुआ देखा तो बालक रोते हुए चीखने चिल्लाने लगा।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड एकत्रित होकर जल से भरे हुए गड्डे पर भीड जुट गई।ग्रामीण ने जलभराव युक्त गड्डे से देवेन्द्र कुमार नायक का शव जैसे ही बाहर निकाला।तो शव को देखते ही चीख पुकार मच गई।घटना के संबंध में गांव के ही ग्रामीण मनीराम मनीष नायक ने तत्काल उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान व कोतवाली के साथ सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी को दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग के तहसील स्तरीय कर्मी हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मृतक देवेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने परिवार में दो भाईयों से छोटा था।घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड गई।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि सडक पर बने हुए जलभराव युक्त गड्डे में गिरकर बालक की मौत हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page