Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकन्दराराऊ 02 नवंबर। कस्बे के पंच चौराहा स्थित पूजा सेंटर पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री का नमूना लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फूड इंस्पेक्टर को पूजा सेंटर पर खाद्य सामग्री की बिक्री को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद टीम पंच चौराहा पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर रखी खाद्य सामग्री के साथ बिल-बाउचर और लाइसेंस की भी जांच की गई। टीम ने मौके से खाद्य सामग्री का नमूना लेकर उसे सील कर प्रयोगशाला भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page