Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सिकंदराराऊ 02 नवंबर।आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार, 2 नवंबर को सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से बर्फी और खोया के कुल तीन नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान पंत चौराहा स्थित कमल कुमार की दुकान से बर्फी का एक नमूना, विपिन यादव की दुकान से बर्फी का एक नमूना तथा हरी सिंह की दुकान से खोया का एक नमूना लिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, पारूल सिंह और भरत सिंह मौजूद रहे। विभाग की ओर से बताया गया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page