Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। मेंडू रोड स्थित दा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि अखंड भारत के प्रणेता एवं देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन है। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता की भावना का प्रतीक है। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page