
हाथरस 31 अक्टूबर। 33 केवी उपकेंद्र गिजरौली पर अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार, 1 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग के अनुसार, नियोजित शटडाउन के अंतर्गत उपकेंद्र पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य में सहयोग प्रदान करें और बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।










