Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में 1 नवंबर को श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय ने किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने मेला पंडाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित स्थानों पर लगाए जा रहे स्टॉल, आमजन के आने-जाने के रास्ते, वाहन पार्किंग और लोगों के बैठने की व्यवस्था देखी। जहां साफ-सफाई की कमी मिली, वहां संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने हाथरस की जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित, असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता के साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता और परामर्श सेवाओं के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए जाएंगे।

शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत और नगर निकाय सहित कुल 25 विभागों की ओर से 36 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। दिव्यांगता प्रमाण पत्र, क्षतिपूर्ति योजना, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, चिकित्सा सहायता, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं भुगतान संबंधी समस्याओं तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी सुविधाओं के लिए लोग आवेदन और अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने नागरिकों से कहा कि वे 1 नवंबर को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराएं और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। शिविर के माध्यम से आमजन को न्यायिक सहायता और सरकारी योजनाओं का समेकित लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 संगीता शर्मा, सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) आकांक्षा गर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) सारांश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page