सादाबाद (सहपऊ) 31 अक्टूबर। कस्बे के कांग्रेस कमेटी कार्यालय आजाद निवास पर शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 42वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उनके विचार एवं आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेंद्र जैसवाल, दुर्गाप्रसाद, रेवती लाल, मनीष जैसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चार दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिले
October 31, 2026
गर्भवती सुनीता की मौत के मामले में
October 31, 2026
अलीगढ़ रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार के
October 31, 2026
युवक ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट
October 31, 2026
खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़
October 31, 2026
चोरी के आभूषण हाथरस के सराफा कारोबारी
October 31, 2026
प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत,
October 31, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Oct 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




