Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों की जांच की। निरीक्षण में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखी जाएं तथा निर्वाचन संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर अंकित किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page