Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 30 अक्टूबर। कासगंज रोड स्थित ग्राम नगला जलाल के श्री राधाजी बैंक्विट हॉल में शुक्रवार को सात दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखे और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा।

कलश यात्रा में मुख्य यजमान समाजसेवी उदय पुंडीर अपनी पत्नी पूजा पुंडीर के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान श्रीमद्भागवत महापुराण को लेकर शामिल हुए। यात्रा श्री राधाजी बैंक्विट हॉल से प्रारंभ होकर ग्राम टिकरी खुर्द पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलशों में गंगाजल स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के समापन पर महिलाओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

इसके पश्चात स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में शुभ प्रवेश कराया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत सभी धर्मों का मूल है। इसके श्रवण से मन निर्मल होता है और वातावरण आनंदमय बनता है।

151 फीट ऊंची भगवा धर्मध्वजा होगी विशेष आकर्षण

सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का प्रमुख आकर्षण 151 फीट ऊंची भगवा सनातन धर्मध्वजा होगी। हवन-यज्ञ के पश्चात विधि-विधान से इसका आरोहण किया जाएगा। इतनी विशाल धर्मध्वजा का फहराया जाना इस आयोजन को विशेष पहचान देने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस धार्मिक आयोजन के सूत्रधार समाजसेवी उदय पुंडीर लंबे समय से अपनी जन्मभूमि सिकंदराराऊ में सामाजिक कार्यों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस अवसर पर सोमेश यादव, देवेंद्र राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, हरेंद्र यादव ग्राम प्रधान हुसैनपुर, धर्मवीर यादव एडवोकेट, अपराजय यादव, विवेक पुंडीर प्रधान, साहित्य शर्मा उर्फ कुकु भाई सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page