Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 30 अक्टूबर। राजस्व कार्यों में गति लाने, बेहतर व्यवस्था के लिए तहसील में 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। एसडीएम की मंजूरी के बाद तहसीलदार हेमंत चौधरी ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए। ये आदेश तत्काल लागू हो गए हैं।

आदेश के मुताबिक, शिवम पांडे को मानिकपुर से सलेमपुर और यासीन खान को सलेमपुर से मानिकपुर भेजा गया है। मोहसिन खान को उधैना से ताजपुर और डालचंद्र को नगला दली से मिढ़ावली की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार को मढ़नई से बिसावर और बृजेश कौशिक को शेरपुर से मढ़नई भेजा गया है। चारु अग्रवाल को गुतहरा से उधैना और कुमारी सानिया को नगला कली से सीस्ता भेजा गया है। सचिन गुप्ता का कार्यक्षेत्र सादाबाद से समदपुर किया गया है। दिलीप अग्रवाल को ताजपुर से जैतई, देवव्रत गौतम को मिढ़ावली से नगला कली और जितेंद्र सिंह को सरौठ से कंजौली भेजा गया है। बदलाव के बाद संबंधित राजस्व क्षेत्रों में नए लेखपाल जिम्मेदारी संभालेंगे। भूमि के रिकॉर्ड, पैमाइश, वरासत और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों की जांच समेत राजस्व के कामों के लिए ग्रामीणों को नए लेखपालों से संपर्क करना होगा। इस फेरबदल में सादाबाद, मानिकपुर, सलेमपुर, उधैना, ताजपुर, मिढ़ावली, मढ़नई, बिसावर, समदपुर और कंजौली समेत कई राजस्व क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page