Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 30 अक्टूबर। कार्तिक मास में नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह की पहली किरण के साथ ही महिलाओं के भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से नगर के मंदिर गूंज रहे हैं। मुरली मनोहर मंदिर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर नगर के विभिन्न मंदिरों में भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान की आराधना कर रही हैं।

नगर के मुरली मनोहर मंदिर में प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की टोली कार्तिक मास के विशेष धार्मिक महत्व को देखते हुए नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच रही है। महिलाएं सामूहिक रूप से प्रभात फेरी निकालकर भगवान के भजनों का गुणगान करती हुई मंदिरों में पहुंचती हैं। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। प्रभात फेरी के क्रम में महिला श्रद्धालुओं द्वारा नगर के सूरजगंज स्थित ठाकुर हनुमान जी मंदिर और खाटू श्याम मंदिर में भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जा चुका है। शुक्रवार को महिलाओं की टोली जवाहर बाजार स्थित श्री काली माता मंदिर पहुंची। यहां मंदिर प्रांगण में सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मुरली मनोहर मंदिर से आई महिलाओं के साथ स्थानीय महिला श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से माता रानी और भगवान का गुणगान किया। इस धार्मिक आयोजन की विशेष बात यह है कि महिलाओं के साथ मुरली मनोहर मंदिर में आने वाले पुरुष श्रद्धालु भी प्रभात फेरी में शामिल होकर धार्मिक उत्साह बढ़ा रहे हैं। आयोजक मंडल ने बताया कि कार्तिक मास में प्रभात फेरी और भजन-संकीर्तन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे कार्तिक मास तक निरंतर जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान की आराधना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page