Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 28 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अथर्व 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अथर्व में सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रही तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गीत व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रो. देबाशीष चक्रवर्ती ने अथर्व महोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें फेस्ट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और छात्रों की भागीदारी का ब्योरा दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभागार में मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा युवा शक्ति ही देश और समाज का भविष्य है। अथर्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक था। जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने अथर्व के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को मजबूत करते हैं।

स्पर्धाओं में विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। जिसमें गायन एवं वादन प्रतियोगिता के तहत क्लासिकल वोकल म्यूजिक में ट्विंकल शर्मा, सेमी क्लासिकल वोकल में सुंदर कुमार, कंटेंपरेरी सिंगिंग सोलो में अनंत त्रिपाठी, सोलो लाइट वोकल में आदित्य, इंस्ट्रूमेंटल में अगम जैन, समूह गायन में अनंत एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता के क्लासिकल सोलो में भुवनेश्वरी, सेमी क्लासिकल सोलो में डॉली, फॉल्क सोलो में ज्ञानेंद्र, कंटेंपरेरी सोलो में नितिन, सेमी क्लासिकल ग्रुप में प्राची एवं ग्रुप, फॉल्क ग्रुप में रघु एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगमंच एवं कहानी वाचन में थिएटर प्रतियोगिता में नाटक चंद्रगुप्त एक खोज, स्टोरी टेलिंग में शुभम सिंह जाखड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को कुलसचिव कमांडर मनोज के, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार ने प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, वित्त अधिकारी मनोज कुमार आदि ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रगान के के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page