सिकन्दराराऊ 26 अक्टूबर। सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अलीगढ़ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सही राह दिखाते हैं और उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान मौजूद गणमान्य लोगों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने जयंती के अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से घोषित अवकाश पर भी खुशी जताई। कार्यक्रम में आगामी शोभायात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। समाज के लोगों ने बताया कि 31 अक्टूबर, शनिवार को सिकंदराराऊ नगर में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समाज के लोगों ने नगर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और आगामी शोभायात्रा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : 56वीं निशुल्क श्रवण गंगा यात्रा
October 26, 2026
सिकंदराराऊ : श्रद्धा के साथ मनाई गई
October 26, 2026
पुरदिलनगर : धूमधाम से हुआ रावण दहन,
October 26, 2026
हसायन : टेसू-झेंजी के गीत गाकर बच्चों
October 26, 2026
हसायन : शरद पूर्णिमा पर देवालयों में
October 26, 2026
हसायन : रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि
October 26, 2026
सोमवार (26/10/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर,
October 26, 2026
Weather
Hathras
9:04 pm,
Oct 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










