Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हसायन 26 अक्टूबर। कस्बा में अश्वनि (क्वार) मास की शरद पूर्णिमा की रात घडी में बारह बजते ही देवालयों में घंटे की टंकार के साथ शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयो के द्वारा वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन पौराणिक परंपरागत रीति रिवाज के साथ भगवान श्रीकृष्ण के रास दिवस की रात्रि को देवी देवताओ के स्वेत रंग वाले सफेद वस्त्र धारण कराकर आकर्षक श्रंगार किए।शरद पूर्णिमा की रात को देवालयों (मंदिरो) में देवी देवताओ के श्रंगार दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड उमड पडी।शरद पूर्णिमा की देर रात जैसे ही देवी देवताओ के देवालयों की घडी में बारह बजे वैसे ही मंदिरों में आरती उतारकर पूजा अर्चना कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सफेद रंग वाली खीर का प्रसाद सिंघाडा (पानीफल),साबूदाना, समा के चावल से बनाकर प्रसाद वितरित किया।शरद पूर्णिमा की रात कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज मंदिर,कैला मैय्या मंदिर,मोहल्ला किशन स्थित प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊ बाबा रेवती मैंय्या मंदिर,नरसिंह भगवान मंदिर,श्रीराधाकृष्ण मंदिर,प्राचीन गंगा मैंय्या मंदिर में आरती उतारकर प्रसाद का भोग लगाकर खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।भक्तो के द्वारा खीर का प्रसाद लेकर देवी देवताओ के श्रंगार दर्शन कर मंदिरों में जयकारे लगाकर जयघोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।प्रसाद पाने के लिए भक्तो की काफी भीडभाड दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page