Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 25 अक्टूबर। कस्बा सहपऊ में सोमवार शाम सात बजे पहली बार महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर महर्षि वाल्मीकि समाज की ओर से तैयारियां की गई हैं। आयोजन के माध्यम से समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। शोभायात्रा के अध्यक्ष श्रीनिवासी उर्फ रिंकू वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार श्री महर्षि वाल्मीकि समाज ने कस्बे में पहली बार शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है। उन्होंने समाज के लोगों सहित सभी नागरिकों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page