Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग एवं फुल साउंड व्यापारी संगठन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश टेंट वेलफेयर संगठन की मिनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन भगवान दास मार्ग स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, गाजियाबाद और कासगंज सहित विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ हाथरस जनपद के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला चेयरमैन हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने की, जबकि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गंगासरण सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पहली बार पहुंचे ऑल इंडिया टेंट वेलफेयर व्यापारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए आपसी मनमुटाव और मतभेद समाप्त कर एकता का परिचय देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसाय की प्रगति पर ध्यान देने के साथ ही अपने जिले के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों व्यापारियों का स्वयं माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने संगठनात्मक एकता और आपसी सहयोग को व्यापारियों की ताकत बताया।

प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शीघ्र ही हाथरस में मिनी प्रदेश कार्यकारिणी की एक और बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, नोएडा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान ने व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेश स्तर पर आपसी समन्वय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के व्यापारी मिलकर कार्य करेंगे, तभी उत्तर प्रदेश टेंट वेलफेयर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में प्रदेश के नवनिर्वाचित वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र दयाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, हक्कन गुरु, प्रदेश प्रचार मंत्री बालकिशन शर्मा बालों गुरु, चौधरी सत्यवीर सिंह, ऋषि कुमार सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, किशोर कैटर्स, गोपाल कैटर्स, किशन सहाय शर्मा, कालिका के तनु वासने, प्रिया नारायण, बिल्लू बाबू, होशियार सिंह, सूरजपाल सिंह, सुभाष नेपाली ढाबा, पंकज वासने, गुड्डू जैन, हाजी साबिर अली, अजय कौशल शर्मा, राजीव पांडे, कासगंज के अध्यक्ष ताराचंद बघेल और दीपक सिंह सहित विभिन्न जिलों के व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य टेंट, लाइट, कैटरिंग एवं साउंड कारोबार से जुड़े व्यापारियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग बढ़ाना और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page