हसायन 24 अक्टूबर। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार चौबीस अक्तूबर को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सत्ततर गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए पंजीकरण कराया।शिविर में स्टाफ नर्स और आयुष और संविदा महिला चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशन नेतृत्व में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न जांचें नि:शुल्क कराए जाने के लिए शिविर आयोजित किया।प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी ने बताया कि पंजीकरण कराने वाली महिलाओं में सात महिलाएं ऐसी थीं,जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है।पचपन गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच कराए जाने के लिए सिकन्द्राराऊ के अधिकृत सेंटर पर भेजा गया है।जांच के दौरान छह महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की श्रेणी में मिलीं।इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए किसी अच्छे एवं प्रशिक्षित चिकित्सक की देखरेख में रहने की सलाह दी गई।चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.






