Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हसायन 24 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र( मतदाता बूथ)के परिसर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत द्वितीय विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा निर्वाचक नामावली(मतदाता सूची)पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम एस.आई.आर के तहत विशेष शिविर में बी.एल.ओ बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथ पर द्वितीय मतदाता शिविर में शनिवार चौबीस अक्तूबर को बैठकर मतदाता सूची में बोट बढवाने सहित अन्य विभिन्न मतदाता बोटर कार्य के लिए मतदाताओं के नामांकन प्रप्रत्र फार्म संख्या छह जमा किए गए। मोहल्ला किला खेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बी.एल.ओ बूथ पर सुबह से लेकर दोपहर तक मतदाताओं के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।दोपहर तीन बजे तक मात्र छह मतदाता अपने मत बढवाए जाने के लिए पहुंचें।मतदाता बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ के द्वारा दोपहर तीन बजे के उपरांत युवा मतदाताओं के आने के बाद दस दस नामांकन प्रपत्र फार्म संख्या छह भरकर जमा कराए गए।बूथ लेवल अधिकारी /प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में तैनात कार्यरत बतौर सहायक शिक्षक देवेन्द्र सिह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचक अपने-अपने नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु निर्धारित फार्म छह में मतदाता अपना मत बढवाने के लिए फार्म छह भर सकते है।किसी नाम पर आपत्ति हो तो या मृतक होने पर फार्म-सात भरकर मतदाता सूची से नाम पृथक करा सकते है। तथा सूची में अंकित अपने नाम से एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में संबंधित किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर स्थानान्तरण फार्म-8 में अपना-अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।बी.एल.ओ. बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी सौरभ पाराशर, कामना सिंघल,देवेंद्र सिंह,रतन सिंह,लक्ष्मीनारायण मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page