Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 23 अक्टूबर। जवाहर बाजार में श्री रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का भव्य मंचन किया गया। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीराम के राजगद्दी पर विराजमान होते ही पूरा बाजार जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी, दीपों की रोशनी और पुष्पवर्षा के बीच आयोजित कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित राजगद्दी कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में जगह-जगह दीप जलाए गए। समिति के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। बाजार में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। राज्याभिषेक के मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर अविन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य रावत और उनकी टीम, दाऊदयाल अग्रवाल सराफ, डॉक्टर यतेंद्र शर्मा, राधा रमन अग्रवाल, सुधीर गर्ग सहित नगर की अनेक प्रमुख लोगों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और राजतिलक की रस्म संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी से जवाहर बाजार में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर राजगद्दी की लीला का आनंद लिया। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिसकर्मियों, नगर पंचायत कर्मचारियों, काली मंडलों के अध्यक्षों और अन्य विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। राजगद्दी की लीला के साथ ही रामलीला महोत्सव का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page