सासनी 22 अक्टूबर। कस्बा सासनी के मोहल्ला न्यू छिपेटी में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मोहल्ला न्यू छिपेटी में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले प्रमोद कुमार के अनुसार, वह 17 अक्टूबर 2026 को अपने परिवार के साथ नगर कोट कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश गए थे। परिवार के बाहर होने के कारण मकान बंद था। आरोप है कि इसी दौरान 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर जीने के रास्ते से घर में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर स्वजन ने रिश्तेदारों के माध्यम से प्रमोद कुमार को सूचना दी। इसके बाद वह घर वापस लौटे और कोतवाली सासनी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजा
October 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर
October 22, 2026
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
October 22, 2026
सासनी : बंद मकान का ताला तोड़कर
October 22, 2026
घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का
October 22, 2026
हाथरस जंक्शन में युवक पर हमला, छपरा
October 22, 2026
पुलिया पर रोककर सोरन सिंह से मारपीट
October 22, 2026
निर्माणाधीन मकान पर पाड़ से गिरकर राजमिस्त्री
October 22, 2026
Weather
Hathras
11:00 pm,
Oct 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





