Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सासनी 22 अक्टूबर। थाना सासनी क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक महिला के घर में घुस आया और उसके गले पर दरांती रखकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाई। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता के पति की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की है। उस समय वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर काम करने गया था। घर में उसकी पत्नी अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था। आरोप है कि इसी दौरान सामने रहने वाले सूरज ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने उसे बच्चा समझकर दरवाजा खोल दिया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दरवाजा खुलते ही सूरज घर के अंदर घुस आया और महिला के गले पर दरांती रखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह वहां से निकलने का प्रयास किया और छत से कूदकर अपनी जान बचाई। पीड़िता के पति का कहना है कि घटना के बाद से परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page