Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 22 अक्टूबर। सिकंदराराऊ में पुराना सरकारी अस्पताल के पीछे सब्जी मंडी रोड पर बुधवार शाम करीब आठ बजे एक दुकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से दुकान में रखा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, दुकान विकास पुत्र राकेश गुप्ता की है। बुधवार शाम करीब आठ बजे अचानक दुकान की छत गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। छत गिरने से दुकान में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान पुरानी होने के कारण उसकी छत कमजोर हो गई थी। बारिश के चलते छत की स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, छत गिरने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से क्षेत्र में स्थित जर्जर दुकानों और इमारतों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि समय रहते जरूरी मरम्मत कराकर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page