मुरसान 22 अक्टूबर। क्षेत्र में एक घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे दो युवकों पर बाथरूम के रोशनदान से महिला का मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और महिला की मां को धक्का देकर मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि चंदपा क्षेत्र के चुरसैन गांव निवासी बिन्दू खां, रिहान और अकरुद्दीन पिछले करीब एक महीने से उनके घर पर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी बाथरूम में स्नान कर रही थीं। तभी रिहान और अकरुद्दीन ने रोशनदान से छिपकर मोबाइल से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पत्नी ने दोनों को ऐसा करते देख शोर मचाया तो उनकी मां और वह मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवक आक्रामक हो गए और धमकी देते हुए उनकी मां को धक्का देकर भाग निकले। इसके बाद ठेकेदार बिंदू खां को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। लेकिन बिंदू खां ने भी आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर भी सूचना दी। घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही
October 22, 2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर
October 22, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय की ‘नवांकुर’ फ्रेशर्स पार्टी में
October 22, 2026
23 अक्टूबर को शराब दुकानें व स्कूल-कॉलेज
October 22, 2026
हसायन : विधान परिषद सदस्य शिक्षक व
October 22, 2026
सिकन्दराराऊ : पुराने अस्पताल के पीछे दुकान
October 22, 2026
सिकन्दराराऊ : पीडब्ल्यूडी पर सड़क निर्माण में
October 22, 2026
Weather
Hathras
9:45 pm,
Oct 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










