Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

मुरसान 22 अक्टूबर। विकासखंड मुरसान के संकुल केंद्र लहरा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एआरपी गोपाल मोहन शर्मा सहित ग्राम लहरा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नगला हेमा, नगला पैमा, नगला सिंघी, नगला बिसैया, परताप, बाद नंबर अठवरिया और नयाबास सहित संकुल विद्यालय लहरा, संकुल विद्यालय अहवरनपुर, संकुल विद्यालय बुधु नंबर हेमराज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बाद नंबर अठवरिया के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओं ने उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संकुल लहरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं, संकुल शिक्षक और खेल एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page