सादाबाद 22 अक्टूबर । श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में निकाले गए ऐतिहासिक काली मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। निरंजन बाजार स्थित मां शीतला देवी काली मेला कमेटी की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में काली के स्वरूपों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतीक चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। काली मेले के दौरान निरंजन बाजार में सात काली मंडलों के कलाकारों ने अद्भुत और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया था। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उमड़े थे। कमेटी की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन कर पुरस्कार घोषित किए गए थे। पुरस्कार वितरण समारोह में मां चामुंडा मंडल के काली स्वरूप दीनू को प्रथम पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन प्रदान की गई। इस मंडल के अध्यक्ष लक्की ठाकुर हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जय दुर्गे बाल मंडल के काली कलाकार अनुराग ठाकुर को कूलर देकर सम्मानित किया गया। मंडल के अध्यक्ष अंकित कुमार हैं। वहीं तृतीय स्थान पर रहे महाकालका मंडल के काली कलाकार बॉबी को मिक्सर ग्राइंडर देकर पुरस्कृत किया गया। इस मंडल के अध्यक्ष गतिज सागर हैं। इसके अलावा अन्य काली मंडलों के कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मंडल अध्यक्षों और काली स्वरूपों के साथ प्रदर्शन में सहयोग करने वाले लांगुरों को भी प्रतीक चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न काली मंडलों ने मां शीतला देवी काली मेला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट कमलकांत मित्तल को शॉल, पटका और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राघव गोयल, महामंत्री पुष्कर सिंघल, उपाध्यक्ष काव्य मित्तल, रवि जिंदल, केशव देव, प्रिंस गोयल, शिवम वाष्र्णेय, पुष्कर गौर, ऋषभ गौड़, मोनू ठाकुर, सोमिल अग्रवाल, मानिक अग्रवाल, चेतन जायसवाल, श्रेयस गर्ग, पर्व बंसल, श्रीकृष्ण, दीपक गौर, मनीष सिंघल और डॉ. साबू कुरैशी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
हाथरस जंक्शन में युवक पर हमला, छपरा गैंग के नाम पर धमकी देने का आरोप
October 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस जंक्शन में युवक पर हमला, छपरा
October 22, 2026
पुलिया पर रोककर सोरन सिंह से मारपीट
October 22, 2026
निर्माणाधीन मकान पर पाड़ से गिरकर राजमिस्त्री
October 22, 2026
जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही
October 22, 2026
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर
October 22, 2026
मंगलायतन विश्वविद्यालय की ‘नवांकुर’ फ्रेशर्स पार्टी में
October 22, 2026
23 अक्टूबर को शराब दुकानें व स्कूल-कॉलेज
October 22, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Oct 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








