सिकंदराराऊ (हसायन) 19 अक्टूबर । कस्बा में शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन सोमवार उन्नीस अक्तूबर की शाम महानवमी के पर्व के उपलक्ष्य में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन पर महामाई महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई।महाकाली महाकाली की शोभायात्रा कस्बा के प्राचीन गंगा मैया के मंदिर से निकाली गई।महाकाली की शोभायात्रा के दौरान महामाई महाकाली स्वरूप के द्वारा गंगा मइया के प्राचीन मंदिर परिसर में अग्यारी पूजा कर अग्यारी पर लौंग,घूंघर,घृत घी बताशे अर्पित कर महामाई महाकाली की आहवान स्तुति कर महामाई महाकाली के जयकारे लगाए।महामाई महाकाली की शोभायात्रा प्राचीन गंगा मंदिर से कस्बा के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्ग व गली मुहल्लों से होते हुए पथ भ्रमण कर रही थी।महामाई महाकाली की शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने महामाई महाकाली की आरती पूजा कर किया।महामाई महाकाली के स्वरूप के श्रंगार कर्ता ठाकुर इन्द्रपाल सिंह व देवेन्द्र सिंह को भगवान श्रीरामदरबार के छायाचित्र भेंटकर स्वागत किया।महामाई महाकाली की स्वरूप शोभायात्रा ढोल मृंदग की थाप पर महाप्रदर्शन करते हुए कस्बा के पथ मार्ग से नगर भ्रमण कर रही थी।महामाई महाकाली की शोभायात्रा झांकी देखने के लिए भक्तों की काफी भीडभाड दिखाई दी।महामाई महाकाली की नगर में पुष्प वर्षा कर आरती उतारते हुए जगह जगह पर स्वागत किया।महामाई महाकाली की शोभायात्रा में रण में कूंद पडी महाकाली के संगीतमय भजन से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।शोभायात्रा में भक्त श्रद्धालुओं ने महामाई महाकाली के जयकारे भी लगाए।शोभायात्रा में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव,कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता,कृष्णा वार्ष्णेय,रवी माहौर,आलोक गुप्ता,प्रांजल गुप्ता सहित कस्बा व देहात क्षेत्र के अन्य भक्त जन माैजूद रहे।