Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 अक्टूबर । क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव रमचेला निवासी युवा खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने एशियन गेम्स की नौकायन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात सौरभ की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने गांव रमचेला पहुंचकर उनका स्वागत और सम्मान किया। विधायक ने सौरभ चौधरी को साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सौरभ की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना गौरव की बात है। सौरभ ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार, गांव रमचेला और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक ने कहा कि सौरभ की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने सौरभ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सौरभ की सफलता को लेकर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई और इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान प्रधान महाराज सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुरसंडा आकाश उर्फ सोनू चौधरी, रामवतार दीपू चौधरी, महिपाल सिंह, साहुकार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page