सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के अंतिम गांव खेड़ा सुल्तानपुर में एक विवाहित महिला ने अपने सास ससुर पर दरवाजा बंद करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।उक्त घटना के संबंध में पीडित महिला ने घटना की लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को जानकारी देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।रजनेश पत्नी कोशल निवासी खेडा सुल्तानपुर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि घटना सात अक्टूबर की सुबह लगभग सात बजे की है।मैं अपने घर पर थी,मेरे ससुर ने मेरे घर की तरफ एक दरवाजा खोल रखा है।जिसे मैने कई बार बंद करने के लिए कहा है।तो मेरे ससुर इसी बात पर गाली गलोज करने लगे तथा मेरे ससुर व सास दोनो ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में मुझे चोटे भी आई है।मेरे पति बाहर नोकरी करते है,यह मुझे यहाँ से भगाना चाहते है।सास ससुर मेरे साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है।मैं घर पर अकेली रहती हूँ,मेरे चचिया ससुर व चचिया सास बचाने आए।तो उनके साथ भी मेरे सास ससुर ने गाली गलौज की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
17 अक्टूबर को हाथरस आएंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद
October 17, 2026
Related Posts
Recent Posts
त्योहारों से पहले टप्पेबाजी और ठगी रोकने
October 17, 2026
हाथरस मंडी में बारिश की मार: नौ
October 17, 2026
17 अक्टूबर को हाथरस आएंगे कैबिनेट मंत्री
October 17, 2026
हसायन : बहू ने सास ससुर पर
October 17, 2026
हसायन : गेट का ताला तोड़कर भैस
October 17, 2026
हसायन : नामजदों ने घर में घुसकर
October 17, 2026
हसायन : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को
October 17, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







