सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर मार्ग स्थित गांव नगला आम में कुछ नामजदों के द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर गाली गलौज मारपीट कर दी।घटना के संबंध में पीडित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव के पांच व्यक्तियों में किए जाने का मामला सामने आया है।गोकुल सिह पुत्र हीरा सिह निवासी नगला आम ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि घटना सात अक्टूबर समय शाम साढे सात बजे की है।मै और मेरा दिव्यांग बेटा भानु,बेटा की पुत्रवधू प्रेमलता पत्नी भानू प्रताप सिह,सचिन,कुमकुम पुत्र भानूप्रताप घर में एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे।तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही नामजद केहरी पुत्र महीपाल सिह,प्रदीप पुत्र केहरी सिह,महेन्द्र पाल सिह पुत्र चोब सिह,चन्द्र शेखर पुत्र चोव सिह,नरेन्द्र पुत्र कमल सिह घर में लाठी डन्डो व धारदार हथियार लेकर जबरन घुस आए और मारपीट करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।जब गोकुल सिह व प्रेमलता बचाने लगे,तो जान से मारने की नीयत से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।जिससे मेरे सीधे हाथ खुली चोट व गुमचोट आई है,तथा प्रेमलता के बांए हाथ में गुम चोट व कई जगहो पर गुम चोटे आई है।शोरगुल की आवाज सुनकर प्रतिवादी लोग मौके से भाग गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।उक्त नामजद व्यक्ति दबंग किस्म के लोग है,यह किसी भी समय घटना घटित कर सकते है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।