सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र में नहर की पटरी पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से वामन ताश के पत्ते और जुए की फड़ पर लगे सात सौ साठ रुपए नकद बरामद किए हैं।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा तेरह के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार हसायन कोतवाली की जरैरा चौकी क्षेत्र में हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सागर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए भ्रमण कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जरैरा गांव में नहर की पटरी के पास बने एक मकान के समीप छप्पर के बाहर कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मनोज पुत्र तेजसिंह (अठ्ठाइस वर्ष),पवन कुमार पुत्र सत्यप्रकाश (छब्बीस वर्ष),हेतराम पुत्र श्यामलाल (तिरेपन वर्ष) और विनोद पुत्र हरिमोहन (पचास वर्ष) के रूप में हुई है। चारों आरोपी जरैरा गांव के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार मौके पर प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर जुआ खेला जा रहा था।पुलिस टीम ने जुए की फड़ से वामन ताश के पत्ते और कुल सात सौ साठ रुपए नकद बरामद किए।बरामद रुपए और ताश के पत्तों को नियमानुसार सीलबंद कर आवश्यक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सागर के साथ कांस्टेबल नरेश कुमार, उज्ज्वल सिंह और आशीष कुमार शामिल रहे।