सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अक्टूबर । कस्बा व देहात क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के षष्ठम् नवरात्र को वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयों ने घर घर में महामाई माॅ कात्यायनी भगवती देवी चामुंडा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।अश्वनि (क्वार पक्ष)मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि छठवें दिन शारदीय नवरात्र में सुबह भोर की पहली किरण से ही महामाई मॉं कात्यायनी के भक्तों ने उपले की अग्यारी कर लौंग,धूप,नैवेद्य,पुष्प बतासा,घूंघर अर्पित कर महामाई की स्तुति कर आराधना की गई।शारदीय नवरात्र के षष्ठी दिवस पर भक्तों ने महामाई मॉ कात्यायनी के स्वरूप में प्राचीन माता पथवारी मंदिर और शीतला देवी के मंदिर पर पहुंचकर महामाई माॅ कात्यायनी भगवती पर जल और दुग्ध से अभिषेक कर महामाई के पहले स्वरूप माॅ कात्यायनी की पूजा अर्चना की।महामाई के गुणगान दुर्गा चालीसा,दुर्गा सप्तसती पाठ,आरती व श्लोक मंत्रोच्चारण के साथ भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा लगाए महामाई के जयकारों से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।महामाई के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड दिखाई दी।श्रद्धालुओ ने महामाई की आरती जय अम्बे गौरी जय श्यामा गौरी,अम्बे तुम हो जगदम्बे काली जय दुर्गे खप्पर वाली गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
विशाल देवी जागरण का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
विशाल देवी जागरण का ब्लॉक प्रमुख ने
October 16, 2026
हाथरस में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग
October 16, 2026
एफपीओ और फसल बीमा योजना की समीक्षा
October 16, 2026
हाथरस में कल लगेगा मतदाता पंजीकरण का
October 16, 2026
सादाबाद : काली मेले में डीजे साउंड
October 16, 2026
सादाबाद : ट्रांसफॉर्मर से तेल, कॉपर चोरी
October 16, 2026
सादाबाद : ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला किसानों
October 16, 2026
Weather
Hathras
9:10 pm,
Oct 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










