Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अक्टूबर । कस्बा नगला रति गडोला मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में पंजाब में हुई सड़क दुर्घटना में एक तीस वर्षीय युवक की मौत हो जाने के दो दिन के बाद गुरुवार पन्द्रह अक्तूबर की देर रात को मृतक युवक का शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।मंगलवार तेरह अक्तूबर को वीरेन्द्र सिंह यादव पुत्र शिवाजीत सिंह यादव उम्र करीब तीस वर्ष अपने बडे भाई राजकुमार की बीमारी से मौत हो जाने के बाद खबर सुनकर वीरेन्द्र सिंह यादव अपनी बाइक से पंजाब के पंजाब हरियाणा बार्डर स्थित राजपुरा थाना क्षेत्र के खजाला अड्डा से अपने घर कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान के लिए आ रहा था।तभी पंजाब के अंबाला कोतवाली क्षेत्र के पार्श्वनाथ किंग सिटी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे मौके पर ही वीरेन्द्र सिंह यादव की मौत हो गई थी।मृतक वीरेन्द्र सिंह यादव के परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार चौदह अक्तूबर की सुबह अंबाला पंजाब पुलिस ने मोबाइल फोन काॅल के माध्यम से घटना की जानकारी दी थी।पंजाब अंबाला पुलिस के द्वारा घटना के वाटस अप पर लोकेशन छायाचित्र फोटो भेजकर अवगत कराया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।गुरूवार पन्द्रह अक्तूबर को पंजाब में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।गुरूवार की देर रात मृतक वीरेन्द्र सिंह यादव का शव कस्बा के मोहल्ला अहीरान में पहुंचते ही कोहराम मच गया।मृतक के परिजन शव को देखकर करूण क्रंदन कर चीख पुकार मचाकर रूदन कर विलाप कर रहे थे।मृतक के शव के अंतिम दर्शन करने के लिए मुहल्ले के लोगों का हुज्जम लग गया।शव आने के दौरान मृतक की पत्नी सुरभि का रो रो कर बदहवास हो गई।मृतक की दोनो पुत्रियों को सर पिता का साया उठ जाने का कतई ध्यान नही था।देर रात मृतक के शव को विधि विधान के साथ परंपरा रीति-रिवाज निभाए जाने के बाद इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट स्थल पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page