सिकन्दराराऊ 16 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव पोरा में लाला पंडित एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समाजसेवी रानू पंडित ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर कथा वाचक मयंक उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ परीक्षित के रूप में विराजमान रहे। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण किया। इस अवसर पर समाजसेवी रानू पंडित ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। उन्होंने आयोजन के लिए लाला पंडित एवं उनके परिवार की सराहना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
विशाल देवी जागरण का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
विशाल देवी जागरण का ब्लॉक प्रमुख ने
October 16, 2026
हाथरस में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग
October 16, 2026
एफपीओ और फसल बीमा योजना की समीक्षा
October 16, 2026
हाथरस में कल लगेगा मतदाता पंजीकरण का
October 16, 2026
सादाबाद : काली मेले में डीजे साउंड
October 16, 2026
सादाबाद : ट्रांसफॉर्मर से तेल, कॉपर चोरी
October 16, 2026
सादाबाद : ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला किसानों
October 16, 2026
Weather
Hathras
9:11 pm,
Oct 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










