Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 15 अक्टूबर। आज सलेमपुर क्रीड़ा स्थल पर परिषदीय स्कूलों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल से संबंधित परिषदीय स्कूलों ने प्रतिभा किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में विशाल गोस्वामी कंपोजिट स्कूल सलेमपुर प्रथम, कंपोजिट स्कूल सलेमपुर के अनुज द्वितीय, आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल सलेमपुर के अर्जुन प्रथम, कंपोजिट स्कूल नगला दली के आदित्य द्वितीय व मोहनलाल आदर्श विद्यालय के वसीम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल सलेमपुर के विनय प्रथम, अमन द्वितीय व प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका के वर्ग में 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल उघई की जानवी प्रथम, कंपोजिट स्कूल नगला दली की परी द्वितीय, मोहनलाल आदर्श विद्यालय की रसिका का तृतीय स्थान पर रही l 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल नगला दली की मुस्कान प्रथम एवं सपना द्वितीय स्थान पर रही।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल मांगरू की गुलसफा प्रथम, कंपोजिट स्कूल उघई की परी द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में कंपोजिट स्कूल सलेमपुर के आलोक प्रथम, कंपोजिट स्कूल नगला दली के कुलश्रेष्ठ द्वितीय व शिवा तृतीय स्थान पर रहे। संकुल स्तरीय कबड्डी टीम का चयन किया गया। जिसमें कंपोजिट स्कूल सलेमपुर प्रवीण, अमन, अनुज, विनय, यूपीएस बढ़ार के टिंकू और कृष्णा, मोहनलाल आदर्श विद्यालय के वसीम और साहिल, कंपोजिट स्कूल उघई के करन, कंपोजिट स्कूल नगला दली के आदित्य को शामिल किया गया। इस मौके पर संकुल शिक्षक खेमचंद, विनायक पाराशर, संजीव राघव, ऋतुराज सिंह, प्रेमवीर सिंह, अशोक यादव, मनोज कुमार, सुनील शर्मा, धर्वेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page